अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय मार्ग को 24 घंटे खुलवाने के लिए नगर व जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सरकार की आली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।जिसमें सरकार की आली क्षेत्र के व्यापारियो ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपना समर्थन प्रदान किया।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि कल दिनांक 15 सितंबर को इसी क्रम में मशाल जलूस निकाला जा रहा है जो सायंकाल 6 बजे नंदा देवी से पलटन बाजार तक निकाला जाएगा और अगर फिर भी जिला प्रशासन और सरकार क्वारब मार्ग पर मनमानी करती है तो अल्मोड़ा,बागेश्वर जिले के बाजार बंद किए जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।आज हस्ताक्षर अभियान में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,गर भनार के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी,व्यापारी जीवन जोशी,कमल तिवारी,हिमांशु जोशी, योगेश जोशी,नवीन जोशी,रहमान,विपुल पांडे,हरीश मेहता,हिमांशु तिवाड़ी,राजू कनवाल,त्रिभुवन कबडवाल ,संदीप जोशी,शेखर जोशी,मुकुल तिवारी, मोहन राम,पुष्कर सिंह,दीपक साह, गोविंद बिष्ट,रोहित मेर,हरीश सिंह, तारु तिवाड़ी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *