अल्मोड़ा-आज व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और निवेदन किया कि व्यापारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अलग से सेंटर की व्यस्था की जाय।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि जिलाधिकारी ने वार्ता के उपरान्त कहा कि सभी व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले वैक्सीन आते ही रैमजे इंटर कॉलेज में वैक्सीन सेंटर की व्यवस्था की जाएगी और सभी व्यापारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने अल्मोड़ा के सभी व्यापारियों से निवेदन किया है कि सभी समय निकालकर वैक्सीन लगवाए।उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जितना हो सके मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करे और अपनी दुकान में आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनाए। बिना मास्क के समान नहीं इस स्लोगन का पालन करें।उन्होंने कहा कि हम व्यापारी अपने परिवार के मुखिया है हमें समझना चाहिए कि हम हे तो परिवार है।इसलिए सभी सुरक्षा की दृष्टि से मास्क और सोशियल डिस्टेन्स का पालन करे।
