अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष अनीता रावत ने प्रशासन से व्यापारियों के लिए सप्ताह में छह दिन दो बजे बाद और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की व्यवस्था करने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक बाजार खुल रहा है।उसके बाद बाजार बंद होने पर आवाजाही बंद की गई है।सप्ताह में छह दिन व्यापारी दुकान में रहते हैं।रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।ऐसी स्थिति में व्यापारियों के लिए प्रतिदिन दो बजे बाद और रविवार को कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था प्रशासन को करवानी चाहिए।ताकि व्यापारी वर्ग को टीकाकरण में सुविधा हो सके।उन्होंने सभी व्यापारियों और जनता से कोविड संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की है। लोगों से कहा है कि जरुरी होने पर ही घरों से कार्य के लिए निकलें।उन्होंने कहा है कि जनसहयोग से ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। अन्यथा संक्रमण विकराल रूप धारण कर सकता है।सभी को सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन को अपनाना होगा।
