अल्मोड़ा-लंबे समय से कमर्शियल गैस की किल्लत झेल रहे व्यापारियों के लिए आज कुछ राहत भरी खबर सामने आई।नगर क्षेत्र में कुछ कमर्शियल गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया,जिससे होटल,ढाबा और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आंशिक राहत मिली।गैस की कमी के चलते बीते दिनों व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था,जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा था।ऐसे में आज हुए वितरण से व्यापारियों ने राहत की सांस ली,हालांकि उन्होंने नियमित आपूर्ति की मांग भी दोहराई।इस दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने व्यापारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से व्यापारियों के साथ खड़े हैं और समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गैस की सप्लाई नियमित कर दी जाएगी, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही स्थायी समाधान निकालकर गैस आपूर्ति को सुचारू बनाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *