अल्मोड़ा-अल्मोड़ा व्यापार मंडल की ध्याड़ी इकाई के अध्यक्ष दलीप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह दिनांक 3 सितंबर 2024 को रुपए 5,20,000 की ठगी का शिकार हो गए थे।उन्होंने बांगर सीमेंट खरीदने के लिए संबंधित कंपनी के खाते में दो किस्तों में यह राशि ट्रांसफर की थी।घटना के बाद पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम की त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई के चलते काफी प्रयासों के उपरांत न्यायालय के माध्यम से पूरी धनराशि वापस दिनांक 4 अप्रैल 2026 को उनको दिलाई जा सकी।इस सराहनीय कार्य के लिए जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने पुलिस प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली और समर्पण के कारण ही यह संभव हो पाया।जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यापारी के लिए जिस तत्परता से कार्य किया गया वह अत्यंत प्रशंसनीय है।समस्त जिले के व्यापारियों ने और व्यापार मंडल परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *