अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे बाजार क्षेत्र में सिद्धि नौला पलटन बाजार से नंदा देवी बाजार तक होली की टोली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के व्यापारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे बाजार क्षेत्र में होली के रंगों और पारंपरिक होली गीतों की धूम रही।लोकगायक गोपाल चम्याल एवं उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहाड़ी होली का सुमधुर गायन कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि वर्ष 2020 से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा इस आयोजन को निरंतर किया जा रहा है और भविष्य में भी इसे और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारियों में एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।व्यापार मंडल परिवार ने होली की टोली में उपस्थित सभी होलियारों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,नगर सचिव वकुल साह,नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,नगर सहसचिव अश्विन नेगी,अजीत कार्की,पूरन रौतेला,गोविंद पिलख्वाल,तारु जोशी,कैलाश गुरुरानी, विनोद वैष्णव,दर्शन रावत,पार्षद वैभव पांडे,गुंजन चम्याल,दीपक कुमार,कमलेश मेर,ललित मिश्रा,दिनेश पांडे, नरेंद्र कुमार,विक्की,राजेंद्र प्रसाद,कमल साह,अमन नज़्जोंन,प्रतेश पांडे,आशु गोस्वामी,परितोष जोशी,प्रकाश रावत,अभिषेक रावत,नीरज सांगा,कन्नू बिष्ट,उज्जवल जोशी, मनोज वर्मा,रोहित मेर,प्रेम बिष्ट, गोपाल चम्याल,दयानन्द, सलमान अंसारी,मुकुल कुमार, रवि चौहान,भानु बिष्ट,त्रिलोक बिष्ट,सचिन,गौरव भंडारी, अनिल बिष्ट,सागर,मोनू कुमार सहित अनेक व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
