अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जया शाह ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि अल्मोड़ा बाजार में एक भी महिला शौचालय नहीं है। जिस कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर उपाध्यक्ष जया शाह ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि विगत 20 वर्षों से वे लगातार अल्मोड़ा बाजार में महिला शौचालय की मांग कर रही है लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।जया साह ने बताया कि जिलाधिकारी को उन्होंने जब इस समस्या से अवगत कराया तो जिलाधिकारी के द्वारा उन्हें आस्वस्त किया गया है कि तीन माह के भीतर उनकी इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा एवं अल्मोड़ा बाजार में दो से तीन सार्वजनिक महिला शौचालयों का निर्माण कर दिया जाएगा।जया साह ने कहा कि आज लंबे समय बाद किसी अधिकारी ने महिलाओं की पीड़ा को समझा है और अब उन्हें उम्मीद है की शीघ्र ही अल्मोड़ा के बाजार में सार्वजनिक महिला शौचालय की मांग पूरी होगी। जया साह ने कहा कि अल्मोड़ा में मिलन चौक से लेकर थाना बाजार तक एक भी महिला शौचालय नहीं है जिस कारण बाजार में आई हुई हमारी महिलाओं,बेटियों एवं बच्चियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नितांत आवश्यक है कि अल्मोड़ा बाजार में आवश्यक रूप से महिला शौचालय का निर्माण कराया जाए।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अब उन्हें उम्मीद जगी है कि जल्द ही अल्मोड़ा बाजार में महिला शौचालय का निर्माण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *