अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय मार्ग को 24 घंटे खोलने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर नगर एवं जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने सोमवार शाम नंदा देवी से पलटन बाजार तक मशाल जुलूस निकाला।इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, ट्रांसपोर्ट कारोबारी,टैक्सी यूनियन,पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति और स्थानीय लोग आदि शामिल हुए।इससे पूर्व खजांची बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,जिसमें व्यापारियों ने समर्थन जताया।वक्ताओं ने कहा कि क्वारब मार्ग की समस्या को एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद हल्की बारिश में भी मार्ग घंटों और कई बार दिनों तक बाधित रहता है। इसके कारण अल्मोड़ा,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों के व्यापारी और आम जनता भारी परेशानी झेल रहे हैं।व्यापार,परिवहन और पर्यटन कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा है।पर्यटक भी अल्मोड़ा आने से कतराने लगे हैं।व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि जहां सरकार को त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए थे,वहां कोई ठोस प्रयास नज़र नहीं आ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार ने समस्या का हल जल्द नहीं निकाला तो अल्मोड़ा और बागेश्वर के बाजार बंद किए जाएंगे।इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।मशाल जुलूस के दौरान जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल,नगर सचिव वकुल साह, महिला जिला उपाध्यक्ष जया साह,जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल,जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी,ज्योति कपूर,कन्नू पांडे, हेमंत रावत,अजीत कार्की,आशु गोस्वामी,पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार,अनूप कुमार, विकास कुमार,नवीन कुमार और गुंजन चम्याल सहित सेकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *