अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में दीप चंद्र सभागार, व्यापार भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व्यापारियों और चिकित्सकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शिविर दोपहर बाद तक लगातार चलता रहा, जिसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ लगी रही। आयोजन में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग और सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ व्यापारी दीप चंद्र डांगी, महिला उपाध्यक्ष जया साह, वरिष्ठ व्यापारी मुमताज कश्मीरी, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, सुनील कपूर, कार्यकारी अध्यक्ष लाला संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, विजय भट्ट, संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, हिमांशु पेटशाली, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, जया शाह,नरेंद्र कुमार विक्की, रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, नगर महासचिव वकुल साह, नगर उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष भारती, प्रत्येश पांडे, वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनुप भारती, नेहा टम्टा, गुंजन चम्याल, पुरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी और मनोज वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। चिकित्सक दल में प्रदीप कुमार, शारीक, अमित कुमार, पारस रौतेला, नितिन, राकेश वर्मा और विक्रम सिंह परिहार ने सेवाएं दीं, जबकि पैलाग फाउंडेशन की ओर से तनु ने दवाइयों का वितरण किया। आयोजकों ने बताया कि इसी श्रृंखला में 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रघुनाथ मंदिर में भी शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से समय पर पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *