अल्मोड़ा-आज दिनांक 13 सितम्बर को धारानौला और चौघानपाटा में क्वारब मार्ग को 24 घंटे सभी वाहनों के लिए खोले जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें अलग अलग क्षेत्रों के व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया है। हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला, किशनलाल,जिला मंत्री आशु गोस्वामी,सहसचिव आशीष भारती, पार्षद अनूप कुमार,पंचायत सदस्य जमन सिंह,परितोष जोशी,दर्शन कुमार,दीपक कुमार,दीपक साह,पूर्व अधीक्षण अभियंता साहबुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
