अल्मोड़ा-आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के जिला प्रभारी हरीश सोनी का भव्य स्वागत दीप चंद्र सभागार व्यापार मंडल भवन में किया गया।स्वागत समारोह के पश्चात नगर एवं जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी वर्ष के लिए संगठन के कार्यकलापों को गति देने और उन्हें ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।जिला प्रभारी हरीश सोनी ने व्यापारियों से जुड़ी किसी भी समस्या का मिल बैठकर समाधान करने की बात कही और जिला कार्यकारिणी तथा नगर कार्यकारिणी को शीघ्र ही बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने बाजार बंद किये जाने से संबंधित विषय को जिला प्रभारी के समक्ष रखा जिस पर प्रभारी द्वारा आगामी बैठकों में विस्तृत विमर्श करने की बात कही गई।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने आगामी वर्षों में संगठनात्मक गतिविधियों को पूरे जिले में और अधिक व्यापक रूप से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए सभी व्यापारियों से संगठन के हितों और व्यापारी कल्याण के लिए एकजुट रहने की अपील की।नगर महिला उपाध्यक्ष जया साह ने नगर की महिलाओं के लिए महिला शौचालय निर्माण का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,नगर सचिव वकुल साह,नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,नरेन्द्र साह,सहसचिव अश्विन नेगी,आशीष भारती, जिला मंत्री राकेश तिवारी,जिला मंत्री अमन नज़्जोंन,जिला सलाहकार सतीश गुप्ता,जिला मंत्री ललित मिश्रा,जिला मंत्री हिमांशु पेटशाली,जिला उपाध्यक्ष पवन साह,अतुल पांडे आदि उपस्थित रहे।बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *