अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान टैक्सी स्टैंड,थपलिया,लोअर माल रोड में चलाया गया और 60 व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा गया। अभी तक 2200 व्यापारियों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जा चुका है।कल भी सदस्यता अभियान से छूटे हुए व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा जाएगा।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लगातार 20 सालो से चुनाव कराता आया है और इस वर्ष भी जल्दी ही चुनाव कराए जायेंगे।
