अल्मोड़ा-दिनांक 15 मार्च को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अल्मोड़ा द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश सोनी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी उपस्थित रहे।सम्मेलन में जिला एवं ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ-साथ अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सम्मेलन के दौरान विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा गया।इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रभारी हरीश सोनी,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,जिलाध्यक्ष सुशील साह तथा जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापार मंडल परिवार एकजुट होकर सभी इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से कूड़ा निस्तारण,पेयजल की समस्या तथा गैस सिलेंडर से संबंधित समस्याओं को उठाया गया। ग्रामीण इकाइयों दन्या,कोसी,लमगड़ा,धौलछीना,शीतलाखेत, गोविन्दपुर,बाड़ेछीना,पेटशाल, गुरड़ाबाज,जैंती और सेराघाट के व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर हो रही परेशानियों के कारण किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कूड़ा निस्तारण वाहन चालक सत्य प्रकाश रावत को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को देखते हुए सभी व्यापारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।सम्मेलन में सभी इकाइयों के अध्यक्षों और महामंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त किए।खराब मौसम के बावजूद ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।जिसके लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी ग्रामीण इकाइयों, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ व्यापारियों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद और आभार प्रकट किया।अंत में सभी व्यापारियों ने लोक गायक दीवान कनवाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला सम्मेलन में जिला प्रभारी हरीश सोनी,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,जिला उपाध्यक्ष हरीश दरमवाल,रवि बनौला,शहजाद कश्मीरी,दीप जोशी,पवन साह, आशु गोस्वामी, अश्विनी नेगी,संजीव गुप्ता,योगेंद्र महाजन,ज्योति कपूर,नरेंद्र कुमार,विक्की,ललित मिश्रा, अमन नज़्जोंन,प्रतेश पांडे,राजेंद्र प्रसाद,कमल तिवारी,वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह,पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की, प्रकाश रावत,महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह,नगर सचिव वकुल साह,नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र साह,चंदन सिंह बिष्ट,शिवराज सिंह,सुरेंद्र सिंह,दरबान सिंह रावत,शिवराज सिंह,बसंत धूवाल,त्रिलोक पुना,प्रमोद पांडे, पुरन बिष्ट,कैलाश तिवारी,हरीश कपकोटी,गणेश पाठक,केदार सिंह,दीपक सुयाल,नवीन जोशी,गोविंद जोशी,चंदन सिंह मेहरा,नीरज जोशी सहित समस्त ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
