अल्मोड़ा-व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नगर पालिका को चेताया गया है कि पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करे नही तो व्यापार मंडल पालिका के बहुत से अंदरूनी मामलों को लेकर आमने सामने की लड़ाई लड़ेगा।उन्होंने व्यापारियों से भी पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत पॉलिथीन तो सभी वस्तुओं में लगकर आती है। इसको ऊपर से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।सरकार एक तरफ से इसका उपयोग न करने की सलाह देती है और बड़ी बड़ी कंपनी सरकार को टैक्स देकर इसको मार्केट में उतार रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापार मंडल अल्मोड़ा हमेशा इसका उपयोग ना करने की सलाह अपने व्यापारियों को देता है। लेकिन इसके साथ ही व्यापारियों के चालान करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका नियमों के तहत काम करें लेकिन अचानक से बाजार में उतरकर चालानी कार्यवाही कर व्यापारियों का आर्थिक उत्पीड़न ना करें। उन्होंने कहा कि पालिका को पहले बाजार में मुनादी करवानी चाहिए।अचानक से बाजार में धमककर चालानी कार्यवाही करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न वे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *