अल्मोड़ा-गुरूवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला मंत्री परवेज कुरैशी,नरेंद्र कुमार विक्की, सलमान अंसारी ने सभी मीट विक्रेताओं को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई।सभी मुर्गा,मछली, बकरी विक्रेताओं ने अपने पुराने व्यापार मंडल में सदस्यता दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। विदित हो कि पूर्व में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बायलॉज के अनुसार मीठ विक्रेताओं को व्यापार मंडल की सदस्यता नहीं देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन व्यापारियों में समानता और एकता बनीं रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने प्रदेश के पदाधिकारियों से वार्ता कर मीट विक्रेताओं को भी व्यापार मंडल में शामिल करने को लेकर गंभीरता से चर्चा की और सर्वसम्मति से मीट विक्रेताओं को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गयी।