अल्मोड़ा-बुद्धवार को व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा स्वर्गीय दीप चंद्र सभागार व्यापार मंडल भवन में होली का आयोजन किया गया जिसमें जिला व नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी,पार्षद गण और व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापारियों द्वारा खड़ी और बैठी होली गाई गई।व्यापार मंडल अल्मोड़ा विगत कई वर्षों से पूरे बाजार में भ्रमण कर होली गाते है।इस बार व्यापार मंडल भवन के बनने के बाद होली का आयोजन व्यापार मंडल भवन में किया गया।गणेश मेर,अजय चौहान,गोपाल चम्याल ने होली गाकर सभी को झूमने में विवश कर दिया। होली में आए हुए व्यापारियों ने होली गाकर अपनी पारंपरिक होली का आनंद उठाया।होली के आयोजन में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल,महामंत्री भैरव गोस्वामी,नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,जिला संरक्षक दीप लाल साह,जिला उपाध्यक्ष विजय भट्ट,नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,सह सचिव अश्वनी नेगी,आशीष भारती महिला उपाध्यक्ष जया साह,अतुल पांडे,नरेंद्र विक्की,ललित मिश्रा,पार्षद वैभव पांडेय,पार्षद दीपक कुमार, पार्षद अनूप भारती,पार्षद कुलदीप मेर,पार्षद गुंजन चम्याल,हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की,दीप सिंह डांगी,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज गैलाकोटी,प्रधान गोपाल तिवारी,राहुल बिष्ट,ललित खोलिया,दीपेश जोशी,आशू गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद,प्रतेश पांडे,रॉबिन भंडारी,किशन लाल,मनोज वर्मा, दिनेश पांडेय,हर्ष तिवारी,सूरज वाणी, उज्वल जोशी,राहुल अधिकारी,नीरज बोरा,राजेंद्र पाल,संजय मैहरा,ललित मिश्रा,रवि चौहान,रोहित मेर,हिमांशु जोशी,कार्तिक साह,शरद अग्रवाल, कमल किशोर भट्ट,हरीश सतवाल, रवि चौहान,रोहित मेर,दीपक नायक, आदि उपस्थित रहे।
