अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनांक 12 फरवरी को स्वर्गीय दीप चंद्र सभागार व्यापार मंडल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक जिला सम्मेलन तथा 20 फरवरी को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला व्यापार मंडल द्वारा 20 एवं 21 फरवरी को दीप चंद्र सभागार व्यापार मंडल भवन में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। जो रोगियों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।बैठक में स्वास्थ्य शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।सभी पदाधिकारियों के विचार-विमर्श के पश्चात 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गई। इस सम्मेलन में नगर सहित जनपद की सभी 32 व्यापारिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी।साथ ही जिले के समस्त व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिला कार्यकारीअध्यक्ष संजय अग्रवाल,जिला संयुक्त मंत्री दिनेश मठपाल,महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह,नगर सचिव वकुल साह,सह सचिव अश्विन नेगी,सह सचिव आशीष भारती, ज्योति कपूर,अब्दुल जब्बार, शहजाद कश्मीरी,राकेश तिवारी,अतुल पांडे,नरेंद्र कुमार (विक्की),पवन साह,संजीव गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद,प्रतेश पांडे, हिमांशु पेटशाली,ललित मिश्रा,यश भट्ट,रोहित मेर, हर्षवर्धन तिवारी,जगदीश वर्मा,आशु गोस्वामी,अमन नज्जोन,कमल तिवारी,बिलाल खान,हिमांशु जोशी,पीयूष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *