अल्मोड़ा-यूजर चार्ज के विरोध में आज नवें दिन बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर अभियान के तहत टम्टा मोहल्ला,जाखनदेवी,बक्शी खोला में अभियान चलाया गया।जिसमें 150 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि कुल 2170 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दे दिया है।अभी 730 लोगो का हस्ताक्षर अभियान में जुड़ना शेष है।अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,नरेंद्र कुमार विक्की,उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे,उपसचिव अमन नज्जौन,विकास कुमार,अभय कुमार,अभय साह आदि उपस्थित रहे।
