अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक तथा पॉलीथिन का प्रयोग न करे।प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।अतः व्यापारी किसी भी रूप में पॉलिथीन का प्रयोग न करे।उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंधित भी है।श्री साह ने सभी व्यापारियों और जनता से निवेदन किया है कि शहर के पर्यावरण, स्वास्थ्य व्यवस्था,सफाई व्यवस्था को देखते हुए पालीथिन का प्रयोग ना करे।उन्होंने कहा कि हम थोड़े से फायदे के लिए अपने पर्यावरण का जो नुकसान कर रहे है वह भी गलत है।
