अल्मोड़ा-आज कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में प्रातः 8 बजे स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम चलाया गया जिसमें ढूंगाधारा मोहल्ले के आसपास रामलीला ग्राउंड,बालेश्वर मंदिर के आसपास नौले और रास्तों को सफाई की गई।कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयास से विगत कई वर्षों से समिति की पदाधिकारी श्रीमती मंजू बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट मानस पब्लिक स्कूल के स्टाफ,शिक्षक शिक्षिकाएं ,छात्र-छात्राएं ताइक्वांडो के खिलाड़ी और मोहल्ले के निवासी प्रभात कुमार जोशी कुमारी ,कुमारी ज्योति सतवाल,भुवन चंद त्रिपाठी,श्रीमती अनीता नेगी, अनंत बिष्ट विगत कई वर्षों से सफाई अभियान,वृक्षारोपण नशा उन्मूलन, निशुल्क योग प्रशिक्षक,आत्मरक्षा हेतु निशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण,जन जागरूकता अभियान एवं जरूरतमंदों की मदद आदि सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य करते आ रहे हैं।आज के सफ़ाई कार्यक्रम में कमल कुमार बिष्ट,वर्षा मेहता,शिवाय आर्य,सत्यम कांडपाल,दीक्षा कांडपाल,प्रतीक बिष्ट,अंशिका बिष्ट,अनंत बिष्ट,श्रीमती मंजू बिष्ट,प्रज्ञा कठायत,जया बिष्ट, विजय भट्ट ,रितिका बिष्ट, ललित मोहन गैड़ा,मयंक पिलख्वाल, मयंक गैड़ा, सार्थक जोशी, हृदियांश जोशी, अवनि बिष्ट , प्रभात कुमार जोशी,लोकेश मेहता आदि उपस्थित रहे।
