अल्मोडा़-कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर अल्मोडा़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने वी०के०पाण्डेय को जिला कांंग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वी० के० पाण्डेय जैसे युवा,जुझारू व्यक्ति के जिला कांंग्रेस कमेटी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।ज्ञात हो कि वी० के० पाण्डेय विगत लम्बे समय से कांंग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।श्री पाण्डेय के जिला सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र बिष्ट, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा,राधा बिष्ट,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,राबिन मनोज भण्डारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।