अल्मोड़ा-आज विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी व प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती श्वेता उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम मे विद्यालय स्तर पर जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं व प्रत्येक कक्षा मे शीर्ष पंचम स्थान प्राप्त छात्राओ को पुरुस्कृत किया गया।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी निहारिका पंचोली (95.4%), द्वितीय स्थान कुमारी अदिति पाठक (92.2%) व तृतीय स्थान कुमारी आरुषि बनौला (87.7%) को प्राप्त हुआ।सीनियर वर्ग मे प्रथम स्थान कुमारी कनिष्का चौहान (93.8%), द्वितीय स्थान कुमारी निकिता बिष्ट (93.6%) व तृतीय स्थान कुमारी निकिता रावत (93.1%) को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हिमानी पाण्डेय व श्रीमती लता तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम मे छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इस अवसर पर विद्यालय मे संचालित संस्कार केंद्र की छात्राओं द्वारा अपशिष्ट पदार्थो से विभिन्न प्रकार के आकर्षक वस्तुओ का निर्माण करने वाली छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया गया।कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी द्वारा छात्राओं को उनके भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं व आशीर्वचन दिया गया।कार्यक्रम मे विद्यालय परिवार के आचार्य दीप चंद्र कांडपाल,मुकेश बनकोटी,प्रकाश तिवारी,गिरीश पंत,यशपाल भट्ट,कुशल चौहान,श्रीमती लता तिवारी,श्रीमती भगवती खोलिया,श्रीमती आँचल,सुश्री कुसुम पाण्डेय,सुश्री इंदु बिनवाल,श्रीमती चम्पा रावल,श्रीमती बिनीता जड़ौत,श्रीमती प्रेमा बिष्ट,विद्यालय के सम्मानित अभिभावकगण व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे।
