अल्मोड़ा-1 दिसम्बर 2024 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में छात्र छात्राओं व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डॉक्टर आर सी पंत मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई।डॉ प्रांशु डेनियल जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अल्मोड़ा एवम् डॉक्टर चन्दना टोलिया एम ओ टी सी अल्मोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से रैली का शुभारम्भ हरी झंड़ी देकर किया।रैली के आयोजन के उपरान्त राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में छात्र छात्राओं ने एड्स नियंत्रण विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।साथ ही छात्र छात्राओं के मध्य भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें भाषण प्रतियोगिता में शिवानी पालीवाल ने प्रथम,अंकिता पांडे ने द्वितीय,प्राची रावत ने तृतीय स्थान व पोस्टर प्रतियोगिता में मेघा ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा,जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अल्मोड़ा प्राचार्या नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।डॉ आर सी पंत मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा द्वारा एड्स व एच आई वी के मध्य अंतर स्पष्ट करते हुए उसके लक्षण व बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ प्रांशु डेनियल जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अल्मोड़ा द्वारा युवा पीढ़ी को एड्स जैसी गम्भीर बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर योगेश पुरोहित,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डॉक्टर चन्दना टोलिया, दीवान बिष्ट,मोहित कनवाल,मोहित वर्मा,नरेंद्र कुमार,मनोज रावत,भगवत मनराल,आनन्द मेहता,उर्मिला जोशी, गिरीश चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *