कपकोट-कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू ने अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर श्रीमती बसन्ती देव के माध्यम से क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को विकासखंड कपकोट के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत निहित राजकीय इंटर कॉलेजो में आईसीटी वर्चुअल क्लासेस अर्थात सेटेलाइट इंटर एक्टीव टर्मिनल (एस आई टी) तथा रिसिव ऑन्ली टर्मिनल ( आर ओ टी) के माध्यम से टू वे सीमलैस इन्टर एकटीवीटी द्वारा देहरादून स्थित 4 सेन्ट्रेलाईजड स्टुडियो के माध्यम से जिन विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ के अध्यापक नही है। वहाँ आई सी टी वर्चुअल कलासेस के माध्यम से उस विषय की अथवा विभिन्न विषयों की पढ़ाई कक्षा 6 से 12 वी तक करवाई जाती है।उसका मांग पत्र का ज्ञापन विधायक को सौंपा।साथ ही आईसीटी वर्चुअल क्लासेस के माध्यम से एकेडमीक पढ़ाई के साथ साथ कैरियर परामर्श प्रतियोगिता की तैयारी,साक्षरता, मोटिवेशन प्रदान किया जाता है। जोकि दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्र के छात्र, छात्राओं के लिए वरदान सावित होगा व उनके उज्जवल भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।नई शिक्षा नीति के तहत वर्चुअल कलासेस के माध्यम से व 9 घण्टे विद्यालय शिक्षा के अतिरिक्त 3 घंटे ई फारर्मिंग व 3 ई पंचायन का लाभ भी जनता को मिलेगा।