टिहरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रान्त सह संयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि से सम्बन्धित कानून किसान हित में हैं और ये कानून किसानों की आय को दोगुना कर उनकी आर्थिक दशा सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा।श्री मिश्रा ने कहा कि नुकसान केवल दलालों को हो रहा है ना कि किसानों को।देश का किसान पूर्ण रूप से नरेंद्र मोदी के साथ है।मोदी सरकार द्वारा चलाई गई किसान हितेषी योजनाओं का लाभ किसान अपने अपने स्थान पर ले रहे हैं।आज किसानों के पास इतना समय नही है कि वो दिल्ली में बैठकर धरना प्रदर्शन करें।यह आंदोलन केवल अराजक तत्वों द्वारा भड़काया जा रहा है।श्री मिश्रा ने कहा कि इस कानून के लागू होने से लूट खत्म होगी।किसान कही भी अपनी फसल बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे।ये आंदोलन केवल कांग्रेस एवम वामपंथीयों द्वारा फैलाया जा रहा है।विपक्षी दल केवल राजनितिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं।एपीएमसी एवम एमएसपी पर झूठा प्रचार कर किसानों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि एपीएमसी और एमएसपी में इसका कोई प्रभाव एवम बदलाव नही होगा।उत्तराखण्ड में कोई किसान आंदोलन नही चल रहा है। केवल कांग्रेस के नेता झूठी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस भूल गयी है कि उनके समय के घोषणा पत्र आज भाजपा की सरकार पूरे कर रही है।श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी नेता शरद पवार द्वारा इस कानून को लागू करने के लिए पत्र भी लिखे गए थे।श्री मिश्रा ने कहा कि विपक्ष स्पष्ट करे कि कांग्रेस पार्टी पहले किसानों को गुमराह कर रही थी या अब।कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन से अपने राजनितिक हित साधने के काम कर रही है और किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर चल रही है जो किसान संगठन इस आंदोलन में लगे हैं वे हठधर्मिता कर रहे हैं।मिश्रा ने कहा कि किसानों द्वारा मांगी गयी सभी मांगे केंद्र सरकार ने मान ली हैं और प्रदेश सरकारों को भी कर लगाने या ना लगाने की अनुमति दे दी है।बिजली की भी स्तिथि या यथास्थिति रहेगी।उन्होंने कहा कि एपीएमसी और एमएसपी में कोई बदलाव नही होगा।कांग्रेसी और वामपंथी संगठन किसानों और सरकार के मध्य वार्ता नही होने दे रहे हैं।मिश्रा ने कहा कि यूपीए के समय में किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या करते थे। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वामपंथी दल मोदी सरकार की लोकप्रियता से बौखला गए हैं और सरकार की छवि अंतराष्ट्रीय स्तर पर बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेख रही है।आंदोलन में वही लोग हैं जो शाहीनबाग में नारे लगा रहे थे।मिश्रा ने कहा एमएसपी की दरों में मोदी सरकार ने बड़ा इजाफा किया है और केंद्र में एक ऐसी सरकार है जो किसानों के हित के लिए फैसला लेती है और बड़े स्तर पर ब्यापक फैसले भी करती है तथा किसानों की आय की बात करती है।
