अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी ने देर सायं मण्डल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।अल्मोड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष पद पर विनीत बिष्ट को पार्टी ने कमान सौंपी है। छात्र राजनीति से राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले विनीत बिष्ट पूर्व में भी भाजपा में कई पदों का निर्वहन कर चुके हैं। विनीत बिष्ट के भाजपा नगर अध्यक्ष बनने की सूचना के बाद सोशल मीडिया में लगातार भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उन्हें बधाईयां प्रेषित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *