अल्मोड़ा-कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती ने प्रदेश कांंग्रेस कमेटी की संस्तुति पर नगर निवासी विनीत कुमार को कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि विनीत की कांंग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं संगठनात्मक रूचि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।विनीत कुमार के कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नगर अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,सभाषद सचिन आर्या,तारा चन्द्र जोशी,राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
