अल्मोड़ा-आज दिनांक 6 मार्च 2024 को अल्मोड़ा जाखन देवी मार्ग के बुरे हालात को लेकर अल्मोड़ा वासियों ने विनय किरोला एवं आदित्य पांडे के नेतृत्व में एवं विनोद तिवारी राष्ट्र नीति प्रमुख के सह नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया जिससे प्रशासन के होश उड़ गए। आपको बता दें कि जाखन देवी सड़क मार्ग अल्मोड़ा की सड़क व्यवस्था का एक मुख्य मार्ग है जिसकी हालत पिछले दो माह से खराब है।विदित हो कि पूर्व में एक व्यक्ति की जान इस सड़क में अव्यवस्थाओं के चलते जा चुकी है जिसके बाद जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एक माह में इस सड़क का सुधारीकरण कार्य हो जाएगा लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।ऐसे में अल्मोडा शहर के संभ्रांत जनता को साथ में लेकर के आयोजकों के द्वारा इस सड़क की स्थिति को लेकर के सड़क को जाम कर दिया गया।दिनभर यह जाम जारी रहा और कई प्रदर्शनकारी इस जाम में शामिल हुए जिसने पूरे शहर समेत पूरे प्रदेश में हलचल पैदा कर हो गयी। इस अवसर पर प्रदर्शन कारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा श।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की लापरवाही को लेकर के जिला प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लिया और साफ साफ दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक कोई ठोस निर्णय लिखित नहीं दिया जाएगा तब तक प्रदर्शनकारी जाएंगे नही और धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस बात की आवश्यकता पर भी बल दिया कि अब इस सड़क पर कोई भी दुर्घटना किसी मूल्य पर नहीं होनी चाहिए। न ही व्यापार पर असर पड़ने दिया जाएगा।प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के आने की मांग को लेकर अड़ गए।जिलाधिकारी के निर्वाचन की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक के कारण मौके पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रुप मे तहसीलदार के साथ जल निगम के अधिशासी अभियंता व लोनिवि के अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता ने प्रदर्शनकारियो से वार्ता की।जिसमे जल निगम के अधिशासी अभियंता ने लिखित आसवासन दिया कि कल दिनांक 7/03/2024 से सीवर लाइन का बचा हुआ कार्य प्रारंभ होकर अगले दस दिन में पूर्ण कर लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।इस पर विनय किरौला द्वारा आचार-संहिता का हवाला देते हुए कहा गया कि अचार-सहिता के बाद लोनिवि द्वारा टेंडर कैसे किये जायेंगे।इस बात पर उपजिलाधिकारी अल्मोडा सहित तहसीलदार की दूरभाष में जिलाधिकारी से हुई वार्ता में प्रदर्शनकरियो को आश्वस्त किया गया है कि स्पेशल अनुमति देते हुए इस सड़क मार्ग में टेंडर लगा कर कार्य किया जाएगा।आज के इस प्रदर्शन को प्रांतीय व्यापार मंडल सहित,सभासद अमित मोनू साह व नगर की संभ्रात जनता ने सहयोग किया।इस अवसर पर अल्मोड़ा की जनता मौजूद थी।
प्रदर्शन में सुशील शाह जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष,व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, महासचिव वकुल शाह,भैरव गोश्वामी, कमल जोशी ,नरेद्र लाल साह कनिष्ठ,देवेंद्र सिंह मेहता,रोशन सिंह,अंकित आर्य, ललित जोशी,दीवान सिंह,मुजीब खान, दीपक कांडपाल, भुवन जोशी, प्रवीण कुमार बिष्ट ,दिनेश चंद्र मठपाल,विशाल वर्मा,प्रकाश जोशी,मनोहर सिंह नेगी,पंकज पंत,दीवान गोनी,अनिल अग्रवाल, भुवन जोशी,ललित जोशी,कमल बिष्ट,कन्नू तिवारी, मो नासिर,बलवंत सिंह रावत,महेंद्र रावत,कुंदन चम्याल,भुवन जोशी,अनुज तिवारी,कमल जोशी,चंद्र शेखर लोहनी,मुरारी अग्रवाल,मो बसंत बल्लभ पाटनी,अर्जुन बिष्ट,परितोष जोशी,मुन्ना गोश्वामी,शरद लाल साह समेत कई सैकड़ो लोग ने सहयोग दिया।
