अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने नियमित निरीक्षण के तहत एक इंटर कालेज,दो प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसमें सभी जगह व्यवस्था ठीक पाई गई।पी एम श्री अटल उत्कृष्ट गोविंद सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़ में पी टी ए अध्यक्ष,पदाधिकारियों व शिक्षकों के साथ संयुक्त बैठक की गई। बैठक में अध्यक्ष जगत सिंह नेगी द्वारा विद्यालय में रिक्त पदों पर पद पूर्ति की मांग की गई।इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ए डी बलोदी से भी रिक्त पदों को अतिथि शिक्षकों से भरने के लिए वार्ता की गई।जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा रिक्त पदों पर पद पूर्ति का आश्वासन दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा प्रवक्ता रसायन व प्रवक्ता संस्कृत के रिक्त पद पर अतिथि प्रवक्ता की तैनाती भी कर दी गई है।
