अल्मोड़ा-खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा औचक निरीक्षण के तहत आज राजकीय बालिका इंटर कालेज बाडे़छीना,अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना, महर्षि विद्या मंदिर बाड़े छीना,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाड़ेछीना,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाड़ेछीना,प्राथमिक विद्यालय बाड़ेछीना,आंगनबाड़ी केंद्र पांडे तोली का निरीक्षण किया।सभी विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं ठीक पायी गई।उपस्थिति पंजिकाओं का भी सत्यापन किया गया और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी ठीक पाई गई।विद्यालयों में विभिन्न विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इससे पूर्व अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत बैटरी टेस्ट ब्लाक स्तरीय का भी शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर ब्लाक स्तरीय लगभग 100 से अधिक छात्र छात्राओं व 15-20 व्यायाम अध्यापकों द्वारा भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में निर्णायक व अभिलेख समिति सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना,उप शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा छात्र छात्राओं से एकाग्रता से लक्ष्य प्राप्ति करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि दुनिया में साहस व बुद्धि के आधार पर कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।खेल के दौरान खेलभावना का भी सभी को परिचय देना चाहिए और दूसरों की योग्यता को भी प्रोत्साहित करना चाहिए और कहा कि वर्तमान में कंपीटिशन बढ़ गया है इसलिए अधिक से अधिक समय पढ़ाई को भी देना भविष्य के लिए हितकर होगा।साथ साथ खेलकूद से भी छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता हैं और अच्छा खिलाड़ी बनने पर सफलता का मार्ग भी खुल जाता है।इस अवसर पर ब्लाक खेल समन्वयक गणेश शाही,प्रधानाध्यापक कैलाश डोलिया,चारू तिवारी,पी सी पांडेय, गिरीश चन्द्र सिह,हरि सिंह मेहता, गणेश सिंह भंडारी,किरन पाटनी,पंकज भट्ट,मोहित चौधरी,नरेश राम,मोहन सिंह,राकेश मेहरा,नीरज मटेला, मनमोहन सिंह,गोविन्द गैड़ा,योगेश कुमार तिवारी,सुनीता जोशी,विशन राम,नीलम वर्मा,तपन तिवारी आदि अभिलेख समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *