अल्मोड़ा-राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, स्टेम लैब का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या,डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल व डायट प्रवक्ता गोपाल सिंह गैड़ा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।इस लैब में भौतिकी,रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान से संबंधित कई मॉडल तथा डू इट युवरसेल्फ किटस रखी गई हैं जिनसे विद्यार्थी हैंडस ऑन के माध्यम से स्वयं प्रयोग कर विज्ञान में रुचि जागृत कर सकते हैं।उद्घाटन कार्यक्रम में ही रोल मॉडल इंटरेक्शन के तहत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनुराधा भारती ने विद्यार्थियों से सही करियर चयन एवं विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक बातें बतायी।उन्होंने बच्चों के साथ प्रश्नों के माध्यम से संवाद स्थापित किया एवं विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा स्थापित स्टेम लैब न केवल इस विद्यालय के विद्यार्थियों बल्कि पूरे समुदाय के विद्यार्थियों हेतु मील का पत्थर साबित होगी।उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वाहन किया कि वे अपने इन्नोवेटिव विचारों को इस लैब के माध्यम से मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट शेयर आउट के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों की मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई गई।इसी क्रम में एक रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग की टीम ने प्रथम,कमलेश्वर की टीम ने द्वितीय व चौराहवालबाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज चौराहवालबाग प्रथम राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा कंसलटेंट हितेश बिरोड़िया व कंसलटेंट प्रमोद कुमार ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर मॉडल प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता में मनोज पाठक,सुरेश कर्नाटक,भगवत सिंह बगडवाल,गंगा मेहरा,सुनीता बोरा,योगिता तिवारी,हिमांती टम्टा व भावना वर्मा ने निर्णायक का कार्य किया।कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा,टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल,निर्मल कुमार पंत,धन सिंह धौनी,प्रमोद कुमार पांडे,कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल,नवीन वर्मा,सुनीता बोरा,सुमन पाठक, मोनिका जोशी,कविता जोशी व विक्रम उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे व रमाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *