अल्मोड़ा-विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एन टी डी अल्मोडा को बंद कर अन्यत्र समायोजित किए जाने के प्रस्ताव के संबंध में पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने विद्यालय में अभिभावकों के साथ बैठक की।बैठक में अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनता ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए अपनी पीड़ा पूर्व दर्जा मंत्री से साझा की।स्थानीय लोगों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी निकटवर्ती क्षेत्रों से पढने के लिए आते हैं यदि विद्यालय को समायोजित किया जाता है तो बच्चों को अन्यत्र विद्यालयों में जाने हेतु लम्बी दूरी तय करनी पडेगी साथ ही वन्यजीवों का खतरा भी बना रहेगा । प्रस्तावित समायोजन से न केवल बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होगी,बल्कि उनकी शिक्षा भी बाधित हो सकती है।पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं,बल्कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी स्व विक्टर मोहन जोशी की स्मृति में वर्ष 1993 में स्थापित हुई एक गौरवशाली धरोहर है जिसे 2014 में इंटर कॉलेज का रूप दिया गया।इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय को यथावत बनाए रखने की भी माँग की।इसके साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेष सयाना से भी बात की। उन्होने अभिभावकों को भरोसा देते हुए कहा कि वे अभिभावकों की इस भावना से पूर्णतः सहमत हैं और विश्वास दिलाते हैं कि इस विषय को उच्च स्तर पर उठाकर विद्यार्थियों व क्षेत्र की भावनाओं के अनुरूप न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे ।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्कूल नहीं बल्कि हमारी अस्मिता का प्रतीक है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी इस विषय को आयेंगे।इस अवसर पर नूर अकरम खान, हरेंद्र बिष्ट, कमला देवी, माया मेहता, बबीता मेहता, प्रेम लाल, चन्दन, राधा देवी, नरेंद्र सिंह, ममता बिष्ट, कविता सहित दर्जनों अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *