अल्मोड़ा-दिनांक 21.11. 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के जंतु विज्ञान विभाग के एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल तथा मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया।गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगशाला,उनकी कार्य पद्धति, जैव विविधता संरक्षण, हाइड्रोपॉनिक्स एवं तितलियों के संरक्षण एवं संवर्धन को बारीकी से समझा।संस्थान के निदेशक डा आई डी भट्ट ने बताया कि एसएसजे विश्वविद्यालय के साथ संस्थान का एमओयू है अतः महाविद्यालय के विद्यार्थी संस्थान में विभिन्न वैज्ञानिक शोध कार्य कर सकते हैं।मानसखंड विज्ञान केंद्र में डीएनए आयुर्वेद,जलवायु परिवर्तन,भौतिकी के सिद्धांत एवं प्रयोग तथा तरामंडल इत्यादि विषयों को सरल तरीके से समझा।भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ डा दीपा पाण्डेय,डॉ प्रमोद जोशी,डा अपूर्वा जोशी, डा निहारिका बिष्ट,पंकज गोस्वामी तथा श्रीमती पुष्पा शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *