अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 14 जनवरी को दिशा एकेडमी धारानौला अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया।शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को नालसा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना 2015 मानसिक और शारीरिक संकट पैदा करने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव,बच्चों के अधिकार,सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण में समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी,साइबर अपराध,निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया,मानस हेल्पलाइन नंबर 1933,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,नालसा,सालसा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तहसील विधिक सेवा समिति के कार्यों व अधिकार मित्र की भूमिका,निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत भी शिविर में प्रस्तुत किया गया।शिविर का समापन नालसा थीम गीत एक मुट्ठी आसमान चलाकर किया गया।इस शिविर में अधिकार मित्र भावना तिवारी,पंकज भगत व समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *