अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण अनुसंधान संस्थान कटारमल अल्मोड़ा में कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए यौन उत्पीड़न रोकथाम,निषेध और निवारण अधिनियम,2013 संक्षेप में POSH अधिनियम की कार्यशाला का आयोजन किया व उक्त अधिनियम के प्रावधानों पर वीडियो के माध्यम से विस्तार से उपस्थित संस्थान के समस्त वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया।इस शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित उच्चतम न्यायालय के विभिन्न न्याय निर्णय,महिलाओं के अधिकार व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा प्रेषित नशे के दुष्परिणामों हेतु बनी वीडियो भी दिखाई गई।सर्वोच्च न्यायालय में दिनांक 29 जुलाई 2024 से 3 अगस्त 2024 तक आयोजित विशेष लोक अदालतआदि के विषय में भी जानकारी दी गई।शिविर के पश्चात वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस शिविर में समस्त वैज्ञानिक,कर्मचारी व पैरा लीगल वालिंटियर दीपा पांडे उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *