अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने शुक्रवार को भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम पंचायत पेटशाल तथा आज शनिवार को सुपई का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी।इस दौरान विभिन्न जगहों पर विधायक ने लोगों के साथ बैठके कर विस्तार से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास भी किया।इसके साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि यथासंभव उनसे जितना सम्भव हो सकेगा वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ स्थानीय जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य किया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।विधायक के आगमन पर जगह जगह लोगों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।ग्रामपंचायत पेटशाल के कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,प्रधान कैलाश प्रसाद,बीटीसी सदस्य नीमा बहुगुणा, हरीश बहुगुणा, सुन्दर राम,दीवान राम,प्रताप राम,रमेश राम,ललित प्रसाद,देवराम,बसन्त राम,मनोज,बहादुर राम,दिनेश बहुगुणा, जयराम,संजयकुमार,दीवान,रतनराम,प्रकाश,मोहनराम,जसोदराम,विनोद, हेम कुमार शामिल रहे।सुपई के कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि भैसियाछाना भुवन पाण्डेय,राजेन्द्र बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रतापराम,दीपक भट्ट, राजेन्द्र सिंह जड़ौत,श्याम सुन्दर सिंह जड़ौत,बालम सिंह सुप्याल,दीवान राम,प्रेम सिंह डोलिया,गोपाल सिंह रौतेला, राजेन्द्र सिंह सुप्याल, महेन्द्र सिंह सुप्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरधर सिंह सुप्याल,महेन्द्र राम,चन्द्र राम,देवराम,पूरन राम,विनोद तिवारी,दीवान सिंह सुप्याल,राजेन्द्र सिंह सुप्याल, कुंवर सिंह चम्याल,नाथू सिंह चम्याल,दिनेश चन्द्र बिनवाल,लोकेश सुप्याल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
