अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने आज शुक्रवार को भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम उडलगांव एवं ग्रामसभा डुंगरी का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी।इस दौरान विभिन्न जगहों पर विधायक ने लोगों के साथ बैठके कर विस्तार से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास भी किया।इसके साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि यथासंभव उनसे जितना सम्भव हो सकेगा वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ स्थानीय जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य किया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।विधायक के आगमन पर जगह जगह लोगों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।उडलगांव के कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, शेखर प्रधान,मोहन सिंह,त्रिलोक सिंह,राजेन्द्र सिंह,मुन्ना मेहता,अमर सिंह,प्रकाश सिंह,किशन सिंह,मोहन राम,सोनू,हरीश राम,नारायण राम,पूरन राम,गोपाल मेहरा,भीम राम,दिगम्बर, कमला देवी,खड़कराम,चन्दन, मनोज,भूपेन्द्र मेहता,दीपक सनवाल,नरेश बाराकोटी, गोपाल मेहरा,जगदीश देवड़ी तथा ग्रामसभा डूंगरी में प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह,सूबेदार भूपेंद्र सिंह बोरा,रवीन्द्र सिंह बोरा,बिशन सिंह मटेला,राजेन्द्र सिंह मटेला,रमेश राम,तारी राम,बिशन राम,उम्मेद सिंह बोरा,भीम सिंह मटेला,जीवन्ती देवी,भगवत देवी,विशनुली देवी,सरोज देवी,इन्द्रा देवी,जानकी देवी,आनन्दी देवी,दीपा देवी,हंसी देवी,गोपाल मेहरा,अर्जुन मेहरा,किशन सिंह मेहरा,ललित सिंह बोरा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *