पिथौरागढ़-आज दिनांक 20 मई को विधायक मयूख महर द्वारा ऐंचोली में पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे डामरीकरण का औचक निरीक्षण किया एवं गुणवत्ता की जांच की तथा गुणवक्त्ता पूर्वक कार्य करने के लिए अधिकारियों को कहा गया।आज प्रातः ही ऐंचोली में पहुंचे विधायक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सड़क को पूर्ण रूप से गुणवत्ता सहित कार्य करे और बताया गया कि यह डामरीकरण एज टू एज किया जाए और नालियों को भी सही तरह से बनाया जाए ताकि पानी की निकासी हो सके।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबे समय से यह रोड बदहाल व्यवस्था में है और अब यह कार्य जल्द से जल्द हो।विधायक मयूख महर द्वारा कहा गया कि उनके कार्यकाल और उनके क्षेत्र में कतई भी लापरवाही और जन मानस की अनदेखी सही नही जायेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,महेंद्र लूंठी,भुवन पाण्डेय,खीमराज जोशी,दीपक तड़ागी, गौरव महर,राजेश शर्मा,लोकेश पांडे,सौरभ भंडारी,राम सिंह वल्दिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
