अल्मोड़ा-अमृत वविभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर्स ने शक्ति सदन में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।विधायक मनोज तिवारी भी धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उनके साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वह इसे सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।आंदोलन में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, आवास, कृषि, जिला पंचायत, उरेडा, शहरी विकास सहित कई विभागों के इंजीनियर्स शामिल रहे। 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में जिलाध्यक्ष इं. जीएस मेहरा, मंडल सचिव इं. दीपक सिंह मटियाली, जिला सचिव इं. ललित मोहन शर्मा, इं. मनीष कुमार, इं. पुनीता रानी, इं. आलोक कुमार ओली, इं. कुंदन बिष्ट, इं. हिमांशु जोशी, इं. हितांशी नैलवाल, इं. जीवेश वर्मा, इं. विपिन चंद्र तिवारी, इं. रोहित नैलवाल, इं. प्रेमा पाटनी और इं. नेहा लटवाल सहित कई इंजीनियर्स शामिल रहे। विधायक मनोज तिवारी के साथ धरने को समर्थन देने वालो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, पार्षद दीपक कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *