अल्मोड़ा-आज वार्ड तल्ला ओढ़खोला में पार्षद दीपक कुमार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अर्जुन लाल टम्टा द्वारा की गयी।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में विधायक ने क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने के साथ बाबा भीम राव अंबेडकर के द्वारा रचित भारतीय संविधान को संरक्षित करने की बात कही।विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पूर्व में नगर पालिका द्वारा उक्त क्षेत्र में पानी,बिजली,भवन आदि के कार्य किए गए है।कहा कि कांग्रेस इसके लिए अभी भी संकल्पित है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने लगातार समाज के द्वारा कांग्रेस को दिए गये समर्थन का धन्यवाद करते हुए भविष्य में योजनाओं का लाभ उक्त क्षेत्र निवासित वार्ड वासियों को देने की बात कही।पार्षद दीपक कुमार ने सीसीटीवी कैमरे,पार्किंग,नाले (जो निर्माणाधीन है), विद्युत पोल,विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित करने व महिला समूह गठन कर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की बात कही।बैठक में पहुंचे जल संस्थान,विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को विधायक के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को अंकित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये।उक्त बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पार्षद अनूप भारती,पार्षद मुकेश कुमार डैनी,गंगा राम,गोविंद लाल,प्यारे लाल,दुर्गा लाल,ख्याली राम,सुनील भोज,चंदन लाल,हरीश लाल,प्रेम लाल,संजय कुमार,ललित प्रसाद,अशोक लाल,सुमित कुमार,अनूप कुमार,रोहित कुमार,कन्नू कुमार,रवि कुमार,कमल कुमार, हिमांशु कुमार,योगेश कुमार,अमन कुमार,शिवांशु आर्य,दितेश कुमार,विनोद कुमार,हरिविनोद टम्टा,चंद्रशेखर आर्य,मयंक मोहन,किशन राम,अर्जुन कुमार,मुन्नी देवी,सुनीता टम्टा,सुनीता देवी,नीमा देवी,दीपा टम्टा,आशा देवी,मुन्नी देवी,हेमा देवी,राधा देवी,जीवंती देवी,तुलसी देवी,कला देवी,दिव्या टम्टा,नेहा देवी,कशिश,गीता देवी,सुनीता देवी,संगीता देवी,भगवती देवी,नीमा देवी,किरण देवी,सरोजनी देवी,दया देवी,अंकित,अभिनव, विनोद,लक्ष्य,पंकज,संजय,दिनेश,वंश आदि वार्डवासी मौजूद रहे।सभा का संचालन संजय दुर्गापाल द्वारा किया गया।बैठक में जल संस्थान के सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह बिष्ट, उमंग शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन रावत एवं विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कन्हैया मिश्रा भी मौजूद रहे।
