अल्मोड़ा-विकासखंड धौलादेवी के बरतोली ग्राम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों से संवाद किया।उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को सुना और कई मुद्दों का मौके पर ही निस्तारण किया। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बरतोली स्थित देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान कांग्रेस छोड़कर एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सभी नए सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वालों में अम्बादत्त पांडे, धर्मानंद पांडे, गंगाधर पांडे, बंशीधर पांडे, राजू पांडे, मनोज पांडे, पप्पू राम सहित अन्य लोग शामिल रहे। बैठक में महामंत्री प्रकाश भट्ट, महेंद्र मेहरा, गोपाल बिष्ट, हरीश प्रसाद, गोधन सिंह भैसोड़ा, महेंद्र सिंह, पंकज पांडे, ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार, मनोज पांडे, बिहारी लाल बहुगुणा, भुवन जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *