अल्मोड़ा-बीते दिवस मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय से बाल रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञ को चौखुटिया संबद्ध करने का आदेश जारी किया गया जिस पर स्थानीय जनता सहित अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने गहरा रोष व्यक्त किया था। जनभावना को समझते हुए विधायक मनोज तिवारी ने तुरंत आदेश निरस्त ना होने की दशा में आंदोलन की चेतावानी दी थी।आज दोपहर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव कर आदेश निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी भी की।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यदि तुरंत इस आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो कांग्रेसजन कार्यालय में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। विधायक ने कहा कि किसी भी दशा में वे अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय से चिकित्सक नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं की जाएगी। विधायक के प्रण के आगे आखिरकार मुख्य चिकित्साधिकारी को अपना आदेश वापस लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहरा,मनोज वर्मा, नारायण दत्त पांडे,बी के पाण्डेय,अंबी राम,शहाबुद्दीन,प्रकाश चंद्र जोशी,दीप सिंह डांगी,दिनेश नेगी, वैभव पांडे,पीतांबर पांडे,किरन आर्य, दीपा साह,सुशील साह,मनोज (कांची) वर्मा,आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गोस्वामी,मनोज कुमार वर्मा,तारु तिवारी,देवेंद्र सिंह बिष्ट, शरद चंद्र साह,महेश चंद्र (एड), सुरेन्द्र सिंह मेहता,मुकेश कुमार, कार्तिक साह,गौरव वर्मा,रविन्द्र कुमार टम्टा, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,परितोष जोशी,अजीत कार्की,मोहन सिंह देवली,नितिन रावत,शशांक बिष्ट,पवन मेहरा, गौरव वर्मा,शोभा जोशी,दिनेश पिलख्वाल,कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार,परितोष जोशी, हिमांशु मेहता एड,भैरव गोस्वामी,हिमांशु मेहता,गुंजन चम्याल,निर्मल रावत सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *