अल्मोड़ा-दिनांक 13 अगस्त शनिवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेसजनों के साथ विकासखंड हवालबाग के ग्राम ज्योली एवं हवालबाग में पदयात्रा की।उनके साथ अल्मोड़ा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेन्द्र सिंह भोज,ध्वज वंदन प्रभारी संजय दुर्गापाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य पारितोष जोशी,हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोरा उपस्थित रहे।देश भक्ति के नारो से सराबोर यह यात्रा विशेष आनंद की अनुभूति करा रही थी।पदयात्रा को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश उन अनेक वीर सपूतों को याद कर रहा है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि 100 सालों से भी अधिक अंग्रेजों से आजादी के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई जिसमें युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति हंसते-हंसते दे दी।उन्होंने कहा कि इस साल भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ होने से अगस्त के महीने का महत्व ज्यादा हो गया है।श्री तिवारी ने कहा कि इस तिरंगा पदयात्रा का मकसद देश में एकता,अखण्डता की भावना पैदा करना है।कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व में देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।विधायक तिवारी ने कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था,उसी प्रकार आज एक बार फिर देश को जरूरत है भारत जोड़ने की।क्योंकि धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है। इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करना होगा।लिहाजा कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।तिरंगा पदयात्रा में मलेरा से जीवन सिंह,रवीन्द्र सिंह,महिपाल सिंह,पिल्खा से पुष्कर सिंह,खनून से मोहन सिंह,पाखुड़ा से रवीन्द्र सिंह,महेन्द्र सिंह,ज्योली से पूर्व प्रधान भूपाल राम,नन्दन राम,पूरन राम,मनोज राम,बलवन्त राम,हवालबाग से विक्रम सिंह,दिनेश लाल साह,पीयूष नेगी,अर्जुन नेगी,देवेन्द्र बिष्ट,राजू नेगी,उडियारी से नरेन्द्र कुमार,सुनील कुमार,विनय कुमार,बन्टी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *