अल्मोड़ा-आज महिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का जन्मदिन कल्पवृक्ष में पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया।पूजा अर्चना कर कांग्रेस कमेटी की सभी महिलाओं ने उनकी लंबी उम्र की और उज्जवल भविष्य की कामना की। कल्पवृक्ष में पूजा अर्चना करने वालों में कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष लता तिवारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिष्ट,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला सचिव तारा तिवारी,दीपा शाह,जिला प्रवक्ता पुष्पा पांडे,शोभा ढींगरा,जया जोशी आदि उपस्थित रहे।
