अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं नगर निगम महापौर अजय वर्मा के द्वारा एनटीडी से वियरशिवा की ओर आने वाली निर्मित सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अल्मोड़ा के सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी,अपर सहायक अभियन्ता दीपक सिंह मटियानी,अवर अभियंता मिनिका टाकुली, वर्क एजेन्ट बसन्त बल्लभ पाण्डेय,सौरभ वर्मा,मुकेश नेगी,सुन्दर मटियानी, पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा निर्मित सड़क का कार्य संतोषजनक पाया गया तथा सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे नाली निर्माण कार्य के सम्बन्ध में विधायक दौरान मौके से दूरभाष पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड अल्मोड़ा को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
