अल्मोडा़-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत खाकरी के दिल्ली में करंट लगने से सोबन सिंह पुत्र चंदन सिंह की मौत के मामले में पीड़ित परिवार के घर में जाकर दुख एवं संवेदना प्रकट की एवं मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।उसके उपरांत ग्राम पंचायत लिगुडता में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी ग्रामीणों द्वारा पेयजल स्वास्थ्य शिक्षा एवं विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं को चौपाल में उठाया गया।विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों से मौके से ही दूरभाष से वार्ता की गई एवं कई समस्याओं का समाधान करवाया गया।विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जनता को बताया गया कि प्रत्येक परिवार को भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल लाइन से जोड़ा जा रहा है एवं सभी को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल हर घर जल हर घर नल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके द्वारा विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से धन आवंटन भी किया गया।उसके उपरांत सेराघाट में कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भागीदारी की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी कुन्दन लटवाल,मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह राणा,मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य नौगांव मोहन सिंह,ग्राम प्रधान तिनैली पप्पू वाणी,ग्राम प्रधान हटोला धरम सिंह,ग्राम प्रधान मंगलता नारायण सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदन सिंह,कुशाल सिंह,राजेंद्र सिंह,नंदन सिंह,मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान पप्पू लाल,ग्राम प्रधान बूंगा धीरज नेगी सहित सैकड़ों लोग जगह-जगह पर उपस्थित रहे।
