अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत रौन डाल,डटवालगांव सैज में जरूरतमंद गरीब परिवार की महिलाओं को विधानसभा निधि के आर्थिक मद के 50 चेक लगभग 100000 धनराशि के प्रदान किये गये तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार के साथ ग्रामीणों को जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया।इस दौरान कोरोना महामारी रोकथाम की जानकारियां भी लोगों को दी।लोगों की समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।कोसी सिद्धपुर ज्यूडकफून रैंगल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल डीपीआर शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रकाश बिष्ट,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट श,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मोहन सिंह चौहान, चंदन सिंह,त्रिलोक सिंह श,जगदीश राम,आनंद राम,शक्ति केंद्र संयोजक गंगा सिंह,महेंद्र सिंह श,नवीन पाठक, डुंगर राम,देवी प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।