अल्मोड़ा-आज दिनांक 12 नवम्बर को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में निर्धन व असहाय परिवारों को लगभग 3 लाख रुपये की धनराशि के 23 चेक वितरित किये,इसके उपरांत गांव चलो घर घर चलो अभियान के अंतर्गत विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने हवालबाग के पाण्डेखोला व गुरूरानी खोला में जाकर जगह जगह पर भारतीय जनता पार्टी के ध्वज का वितरण किया व सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखा।इस अवसर पर तुलसी जौहरी,हेमा देवी,कमला देवी,गंगा राम,माधव राम,अजय,रमेश लाल,मनीष कुमार,कमल देवी,गंगा देवी,नारायणी देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
