अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर से लगे सरसों ग्राम हेतु दामूधारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग का भूमि पूजन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा द्वारा किया गया।3 किमी० लम्बे मोटर मार्ग हेतु 50 लाख रू० की धनराशि स्वीकृत की गयी है। सड़क के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर से बिल्कुल समीप सरसों ग्राम की बहुत पुरानी मॉग आज पूरी हो रही है। जिससे यहां उत्पादित होने वाली सब्जियों व दूध आदि को बाजार पहुंचाने में आसानी होगी व गाँव का पलायन रुकेगा।उन्होंने कहा कि विकास हेतु सड़कों का निर्माण प्रत्येक गॉव स्तर तक पहुॅचे यह सरकार की मंशा है।आगे इस सड़क को पुलिस लाइन तक मिलाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के प्रत्येक गॉव को मोटर मार्ग से जोड़ा जाय।विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जिनमें शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार व सड़क सम्मलित है उन्हें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाय। इस कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने अपने विचार रखते हुए कहा इस गांव की काफी लंम्बे समय से सड़क की मांग थी जो आज पूरी हो रही है लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रत्येक गॉव में सड़क सुविधा होने से वहॉ के लोगो को उसका लाभ मिले यह उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश भी दिये।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।क्षेत्रीय जनता ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।प्रधान पिंकी बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,हरीश कनवाल,नवीन बिष्ट,संजय साह,कृष्ण बहादुर सिंह,राजेन्द बिष्ट,पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
