अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत हवालबाग विकासखंड के डीनापानी में रू० 99.56 लाख से बनने वाले मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास विगत दिवस विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डीनापानी में बनने वाले बहुप्रतीक्षित मिनी स्टेडियम के निर्माण से अल्मोड़ा की खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने में सहायक होगा।उन्होंने डीनापानी के नजदीक गांव के बच्चों को इस स्टेडियम का ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसे मिनी स्टेडियम का नाम दिया जा रहा है। जनपद की उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं के सहयोग से इसे निकट भविष्य में राज्य स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं यहां की रमणीक सौन्दर्यशीलता भौगोलिक दृष्टिकोण को देखते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कसार देवी क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में विख्यात है उसी के अनुसार डीनापानी में बनने वाले स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्टेडियमों में अपनी पहचान बनाये यह प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बन जाने से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम के निकट के गांव का भी विकास होगा क्योकिं पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र अत्यन्त महत्वपूर्ण है यहाॅ होमस्टे,होटल व्यवसाय व पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनायें है।स्टेडियम के बनने के बाद इस क्षेत्र के व्यवसायियों को चहुॅमुखी विकास होने के साथ ही निकट ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।उन्होंने क्षेत्र में पेयजल संकट से शीघ्र ही निजात दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की की खास प्रजा क्षेत्र में पेयजल का किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी।उन्होंने यहां की मटैना से अल्मोड़ा पेयजल उपलब्ध कराने में 25 करोड़ का व्यय किया गया है।साथ ही 30 करोड की फलसीमा-कपिलेश्वर पेयजल योजना प्रस्तावित है।योजनाओं के क्रियान्वयन होने से पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष सहकारी बैंक ललित लटवाल ने डीनापानी में सहकारी बैंक व एटीएम खोलने की घोषणा की।कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, ग्राम प्रधान मटेना गुड्डू जोशी,अध्यक्ष होटल एसोसिएशन मोहन सिंह रावल, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल बिष्ट, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे।
